Maharajganj Times

महराजगंज में तीन बसों की भिड़ंत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल

Maharajganj
Friday, 19 Sep, 2025
0
2836

 

ओवरटेकिंग की लापरवाही बनी हादसे की वजह, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- भिटौली क्षेत्र के अगया चौराहे पर शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तीन बसों की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में डेढ़ दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंजने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बसें महराजगंज से गोरखपुर की ओर जा रही थीं, जबकि एक बस गोरखपुर से महराजगंज आ रही थी। इसी बीच ओवरटेकिंग के दौरान बसों की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बसों के शीशे टूटकर चारों ओर बिखर गए और यात्री सीटों से गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत नाजुक है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।

हादसे के चलते गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर लंबे समय तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर स्थिति सामान्य की। भिटौली थाना प्रभारी मदन मिश्रा ने बताया कि ओवरटेकिंग के प्रयास में यह हादसा हुआ है। 20 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है और यातायात व्यवस्था सामान्य कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

<